Move to Jagran APP

बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शेर सिंह बौद्ध नौगावां से लड़ेंगे चुनाव

गजरौला नौगावां सादात विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर माहौल गर्माता जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 11:56 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 11:56 PM (IST)
बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शेर सिंह बौद्ध नौगावां से लड़ेंगे चुनाव
बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शेर सिंह बौद्ध नौगावां से लड़ेंगे चुनाव

गजरौला : नौगावां सादात विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर माहौल गर्माता जा रहा है। गुरुवार को यहां आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम को भी चुनावी नजरिए से ही देखा गया। इसी क्रम में शुक्रवार को बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शेर सिंह बौद्ध ने इस सीट से निर्दलीय चुनाव में उतरने की घोषणा की है। बसपा के जिला अध्यक्ष के साथ मंडल कोआर्डिनेटर रह चुके शेर सिंह ने बताया पार्टी दमदार प्रत्याशियों पर विचार नहीं कर रही है। इससे पुराने कार्यकर्ताओं में मायूसी है। इसको देखते हुए उन्होंने उपचुनाव में निर्दलीय मैदान में उतरने का निर्णय लिया है। जल्द ही वह अपने समर्थकों के साथ इसकी घोषणा भी करेंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.