वन विभाग ने उखड़वाई आरामशीन
वन विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ कोतवाली क्षेत्र के गांवों में छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित आरामशीनों को उखड़वा कर बंद करा दिया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 12:16 AM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 12:16 AM (IST)
हसनपुर: वन विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ कोतवाली क्षेत्र के गांवों में छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित आरामशीनों को उखड़वा कर बंद करा दिया है।
आला अधिकारियों के आदेश पर शनिवार को वन दारोगा हरदेव ¨सह, इंतजार अब्बास, वन रक्षक पलटराम आदि ने पुलिस बल के साथ ग्राम गंगवार, शकरगढ़ी, जयतोली से लगभग आधा दर्जन अवैध रूप से संचालित आरामशीनों को उखड़वाया है। उल्लेखनीय है कि हसनपुर तहसील क्षेत्र में विभागीय का¨रदों एवं पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से अवैध आरा मशीनों का संचालन जोरों से चल रहा है। क्षेत्र में रातभर अवैध आरामशीनें चलने के साथ ही हरे भरे पेड़ों का कटान भी किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें