प्रवासी मजदूरों के साथ स्थानीय जरूरतंदों को भी बांटा भोजन
गजरौला मोदी-योगी रसोई प्रवासी श्रमिकों के साथ स्थानीय जरूरतमंदों के लिए भी सहारा बनी है। शुक्रवार को भाजपाइयों ने हाईवे पर प्रवासी मजदूरों के अलावा नगर में विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट वितरित किए।
गजरौला: मोदी-योगी रसोई प्रवासी श्रमिकों के साथ स्थानीय जरूरतमंदों के लिए भी सहारा बनी है। शुक्रवार को भाजपाइयों ने हाईवे पर प्रवासी मजदूरों के अलावा नगर में विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट वितरित किए।
हाईवे स्थित बसंत होटल में संचालित मोदी योगी रसोई में बने भोजन को भाजपाइयों ने शुक्रवार को चौपला चौकी, इंद्रा चौक, बस्ती के साथ हाईवे पर बसों से अपने घरों को जाते रामपुर, काशीपुर, रुद्रपुर, हल्द्वानी, रायबरेली, गोरखपुर, देवरिया, बरेली, सीतापुर, हरदोई, बलिया एवं आँवला के प्रवासी श्रमिक में वितरित किया। संजीवनी हॉस्पिटल व सुभारती कॉलेज में क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए व्यक्तियों का भोजन नगर पालिका परिषद के द्वारा भेजा गया। एम्बुलेंस 108 चालकों एवं सहायकों को जिला मुख्यालय भोजन भेजा गया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री चंद्रपाल भाटी, वीर सिंह भगत, उत्तम सिंह प्रजापति, अंकुर नागर, दुष्यंत चौहान, चौधरी तेजपाल सिंह, महेंद्र सिंह प्रजापति, रामरतन सिंह जाटव, दिनेश अग्रवाल, मनोज चौहान चकोरी, लोकेश शर्मा, मनोज चौहान, प्रमोद उपाध्याय, प्रीतम सिंह चौहान, गेंदा सिंह आदि मौजूद रहे।