औद्योगिक नगरी में पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव
गजरौला औद्योगिक नगरी में एक बार फिर से पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 11:54 PM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 11:54 PM (IST)
गजरौला : औद्योगिक नगरी में एक बार फिर से पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
इस रिपोर्ट में एक गांव कांकाठेर, दो मोहम्मदपुर, एक खादगुर्जर रोड, एक नाईपुरा का है। इन सभी लोगों के संपर्क में आए लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिह्नित कर क्वारंटाइन करवा दिया गया। वही पॉजिटिव लोगों को होम आइसोलेट किया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ योगेंद्र सिंह बताया कि पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन्हें होम आइसोलेट करवा दिया गया है। उनके घरों का आसपास का क्षेत्र सील कराया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें