मारपीट में पांच लोग घायल
अमरोहा पैसों के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए।
By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Sep 2020 06:01 PM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2020 06:01 PM (IST)
अमरोहा : पैसों के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने उनके बीच समझौता करा दिया।
यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला नई बस्ती का है। यहां रहने वाले सलमान व मुस्तकीम के बीच पैसों को लेकर विवाद था। मंगलवार को इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस घटना में सलमान, जाकिर, राशिद व दूसरे पक्ष से मुस्तकीम व सायरा घायल हो गए। इनका उपचार निजी चिकित्सक के यहां कराया गया। दोनों पक्षों में मुहल्ले के लोगों ने फैसला करा दिया। इस मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें