मारपीट व पथराव में पांच घायल
जागरण संवाददाता अमरोहा बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई तथा पथराव किया गया। फौजदारी की इस घटना में दोनों पक्षों की तरफ से पांच लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार निजी चिकित्सक के यहां कराया गया है। दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है।
अमरोहा : बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई तथा पथराव किया गया। फौजदारी की इस घटना में दोनों पक्षों की तरफ से पांच लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार निजी चिकित्सक के यहां कराया गया है। दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है।
मारपीट की यह घटना नगर कोतवाली के मुहल्ला बाइपास नई बस्ती की है। यहां रहने वाले जर्रार हुसैन व शौकत अली के बच्चे रविवार सुबह मैदान में खेल रहे थे। खेलते समय बच्चों में विवाद हो गया तथा एक दूसरे के साथ मारपीट कर ली। उस समय तो वहां खेल रहे बच्चों ने उन्हें बचा दिया था। बाद में जर्रार के बेटे ने घर जाकर परिजनों को मारपीट के बारे में बता दिया। इस पर जर्रार व उसकी पत्नी रुकैया शौकत के घर शिकायत करने पहुंच गए।
बताते हैं यहां दोनों पक्षों में गाली-गलौज होने लगी। देखते ही देखते मारपीट हो गई। अन्य परिजन भी आ गए। जमकर मारपीट हुई तथा एक दूसरे पर पथराव करने लगे। इससे भगदड़ मच गई। इस घटना में दोनों पक्षों की तरफ से पांच लोग घायल हो गए। घायलों में जर्रार, उसकी पत्नी रुकैया, शौकत व उसकी पत्नी सरवरी के साथ ही बेटी तरन्नुम शामिल हैं। सभी घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया।
दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। उधर, मुहल्ले के लोग उनके बीच समझौता कराने का प्रयास कर रहे हैं।