घायल सफाई कर्मी की पालिकाध्यक्ष ने की मदद
अमरोहा : आंधी-पानी में जामा मस्जिद की दीवार गिरने से घायल पालिका कर्मी की पालिकाध्यक्ष ने मदद
अमरोहा : आंधी-पानी में जामा मस्जिद की दीवार गिरने से घायल पालिका कर्मी की पालिकाध्यक्ष ने मदद की।
पालिका द्वारा विशेष सफाई अभियान चल रहा है। इसमें सफाई कर्मचारी रात्रिकालीन वार्डों की सफाई कर रहे हैं। शुक्रवार को मुहल्ला मुल्लाना में सफाई कार्य चल रहा था। इसी दौरान आंधी-पानी में जामा मस्जिद की चहारदीवारी गिर गई, इसमें सफाई कर्मचारी रामबाबू घायल हो गया। साथी कर्मचारियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरे दिन पूर्व पालिकाध्यक्ष अतुल कुमार जैन ने उसका हालचाल लिया।
इधर, कर्मचारियों ने पालिका प्रशासन पर संवेदनहीनता का आरोप मढ़ते हुए रात्रिकालीन सफाई अभियान बंद करने पर जोर दिया। कर्मचारियों का विरोध देख नपाध्यक्ष शशि जैन ने घायल कर्मचारी की खैरियत जानी। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग के कार्यवाहक सफाई निरीक्षक साजिद जिया को लिपिक के साथ कर्मचारी के पास भेजकर उसकी आर्थिक मदद की।