विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार पीड़ित महिला की मेरठ में मौत

By JagranEdited By:
Published: Thu, 11 Oct 2018 12:27 AM (IST)

जोया: बुखार पीड़िता की उपचार के दौरान मेरठ के निजी अस्पताल में मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में

बुखार पीड़ित महिला की मेरठ में मौत
बुखार पीड़ित महिला की मेरठ में मौत

जोया: बुखार पीड़िता की उपचार के दौरान मेरठ के निजी अस्पताल में मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर देर शाम घर पहुंच हए थे। गुरुवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सिबौरा में किसान रामकेश पंवार का परिवार रहता है। उनकी पत्नी जयपाली देवी बीते पंद्रह दिन से बुखार से पीड़ित चल रही थीं। परिजन पहले तो अमरोहा के एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार करा रहे थे। परंतु उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। लिहाजा परिजन रविवाक को उन्हें मेरठ ले गए। मेरठ के निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। बुधवार दोपहर उपचार के दौरान जयपाली देवी की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन देर शाम शव घर लेकर पहुंच गए थे। गुरुवार को मृतका का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि जोया क्षेत्र में बुखार तेजी के साथ फैल रहा है। बीते पंद्रह दिन में जोया क्षेत्र में बुखार से पीड़ित सात लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि हजारों की तादात में लोग बुखार से पीड़ित हैं।