यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार ने ली युवक की जान
नगर के मुहल्ला कायस्थान निवासी एक युवक की बुखार ने जान ले ली। मृतक को पिछले कई दिनों से बुखार ...और पढ़ें

हसनपुर: नगर के मुहल्ला कायस्थान निवासी एक युवक की बुखार ने जान ले ली।
मुहल्ला निवासी प्रेमदेव बंसल के 24 वर्षीय पुत्र वरूण कुमार बंसल को पिछले चार पांच दिन से बुखार आ रहा था। उसका मुरादाबाद के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत होने की सूचना गुरुवार को घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है। उसकी मौत से परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है।
