विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार ने ली कक्षा 3 के छात्र की जान

By JagranEdited By:
Published: Fri, 14 Sep 2018 10:47 PM (IST)

गंगेश्वरी: हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव पथरा निवासी एक छात्र की बुखार से मौत हो गई। गांव निवासी वीर ¨सह ...और पढ़ें

बुखार ने ली कक्षा 3 के छात्र की जान
बुखार ने ली कक्षा 3 के छात्र की जान

गंगेश्वरी : हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव पथरा निवासी एक छात्र की बुखार से मौत हो गई। गांव निवासी वीर ¨सह का बेटा प्रमोद कुमार ग्रामोदय इंटर कालेज गंगेश्वरी में कक्षा तीन में पढ़ता था। 12 सितंबर को उसे स्कूल में ही बुखार आ गया। परिजन गांव में ही निजी चिकित्सक से उसका इलाज करा रहे थे कि गुरुवार की रात उसने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पांच भाइयों व एक बहन में सबसे बड़ा था। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। छात्र की मौत की सूचना पाकर शुक्रवार को विद्यालय में शोक अवकाश कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है परंतु स्वास्थ्य महकमे की नींद नहीं टूट रही है।