यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार ने ली मिस्त्री की जान
एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित लेंटर मिस्त्री की उपचार के दौरान गुरुवार की रात दिल्ली के एक अस्पताल में ...और पढ़ें

सैदनगली : एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित राजमिस्त्री की उपचार के दौरान गुरुवार की रात दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई। गृहस्वामी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। गांव इकौंदा निवासी महेश कुमार 38 वर्ष लेंटर डालने की मशीन चलाता था। उसे पिछले एक सप्ताह पूर्व बुखार आने पर परिजनों ने पहले सैदनगली में इलाज कराया। लाभ न मिलने पर परिजन मुरादाबाद ले गए। मुरादाबाद भी हालत में सुधार न होने पर दिल्ली ले गए। गुरुवार मध्य रात्रि में दिल्ली अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी राधा देवी व गोद ली हुई एक बेटी को छोड़ा है।
गमगीन माहौल में शुक्रवार को दोपहर के समय मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में बुखार का प्रकोप अभी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। तहसील क्षेत्र में बुखार से एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं। मजदूरी को गए युवक की फरीदाबाद में मौत, कोहराम
गजरौला : खादर क्षेत्र के ग्राम ढाकोवाली निवासी चंद्रपाल के पुत्र कलुआ की फरीदाबाद में मौत हो गई। शुक्रवार की देर शाम उसका शव गांव में पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के छोटे भाई भूप ¨सह ने बताया कि कलुआ पाच दिन पहले क्षेत्र के आठ-दस गांव के युवकों संग मजदूरी को हरियाणा के फरीदाबाद जिले में गए थे। वहां काम पर भी लग, लेकिन हार्ट में दिक्कत होने के बाद उनकी मौत हो गई। इसके बाद साथ के युवक शुक्रवार की शाम शव लेकर घर पहुंचे तो परिजन बिलख पड़े। मृतक
