महिला चिकित्सक ने पति की दूसरी शादी रोकने को डाला डेरा, खलबली
गजरौला : गाजियाबाद में निजी प्रैक्टिस करने वाली एक महिला चिकित्सक ने एक युवक को अपना पति ब
गजरौला : गाजियाबाद में निजी प्रैक्टिस करने वाली एक महिला चिकित्सक ने एक युवक को अपना पति बताते हुए उसे दूसरी शादी करने से रोकने को डेरा डाल खलबली मचा दी है। हालांकि पुलिस की छानबीन के दौरान शादी होने की बात देर रात तक सामने नहीं आई थी।
मामला यह है कि नौगांवा सादात क्षेत्र की एक महिला चिकित्सक गाजियाबाद में निजी प्रैक्टिस करती है। उसके द्वारा थाना स्तर पर की गई शिकायत में बताया कि गजरौला क्षेत्र निवासी उसका पति दूसरी शादी कर रहा है। इससे उसका विवाद चल रहा है। इस विवाह को रोकने के लिए उसने यहां डेरा डाल लिया। देर रात तक यहीं जमी थी। पता चला है कि जिस स्थान पर शादी की सूचना थी, वहां दूल्हा-दुल्हन नहीं पाए गए। सामान्य कार्यक्रम चल रहा था। कयास लगाए जा रहें हैं कि संबंधितों को इस कार्रवाई की भनक लग गई, लिए वह यहां से खिसक गए। उधर चर्चा यह भी कि शादी के बाद दोनों के निकल गए होंगे। थानाध्यक्ष अर¨वद मोहन शर्मा ने इस तरह की शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच में विवाह की बात नहीं पाई गई है। वहीं संबंधित चिकित्सक भी अपनी शादी से संबंधित कोई प्रमाण नहीं दे पाई है, जो प्रमाण अपने पास मौजूद दिखा रही है, उससे उसकी बात नहीं हो रही है। बहरहाल जांच की जा रही है।