Move to Jagran APP

धान क्रय केंद्रों के चक्कर काट रहे किसान

रहरा सरकारी धान क्रय केंद्रों पर कुछ प्रजातियों के धान की खरीदारी न होने से किसान क्रय केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 06:57 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 06:57 PM (IST)
धान क्रय केंद्रों के चक्कर काट रहे किसान
धान क्रय केंद्रों के चक्कर काट रहे किसान

रहरा : सरकारी धान क्रय केंद्रों पर कुछ प्रजातियों के धान की खरीदारी न होने से किसान क्रय केंद्रों का चक्कर काट रहे हैं।

loksabha election banner

ग्राम पथरा निवासी किसान ओम शरण तोमर किसानों का आरोप है कि क्षेत्र के किसानों के पास अधिकतर शरबती, ग्रेड ए 1509, आईआर 24 आदि प्रजातियों के धान होने के बावजूद क्रय केंद्रों पर उसकी खरीदारी नहीं की जा रही है। ग्राम गंगेश्वरी निवासी धनेश ठाकुर ने बताया कि क्रय केंद्र कर्मी अधिक नमी का हवाला देते हुए एक कुंतल की खरीद पर 10 किलो कर्दा ले रहे हैं।

ग्राम पौरारा निवासी किसान धर्मेंद्र चौधरी का कहना है कि सरकार द्वारा रिकमेंड प्रजाति पीआर 126, 127, 113, ज्या, आदि धानों को भी क्रय केंद्र वाले लेने से मना कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने गंगवार बीज भंडार से 126 वैरायटी का मोटा धान लेकर रोपाई की थी। सरकारी संस्थान से मोटा धान लेकर बोने के बाद भी उसे नहीं लिया जा रहा है। ग्राम पथरा निवासी किसान नेतराम का कहना है कि पिछले चार दिन से वह वसंती और 1509 धान लेकर दौरारा किसान सेवा सहकारी समिति पर जा रहे हैं लेकिन, उन्हें वापिस कर दिया जाता है।

शुक्रवार को ग्राम फूलपुर, पथरा, पौरारा, गंगेश्वरी, दौरारा आदि गांव के किसान दौरारा किसान सेवा सहकारी समिति पर धान लेकर पहुंचे। उन्हें घटिया प्रजाति बताकर तोल करने से इन्कार किया तो किसानों की क्रय केंद्र पर तीखी नोकझोंक हुई। किसानों ने एसडीएम को फोन करके अपनी समस्या के बारे में बताया। सरकार की गाइड लाइन के अनुसार टीएच 31, 834 एवं 999 प्रजाति का धान खरीदा जा रहा है। अन्य प्रजातियां के धान को खरीदने के आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं। इसलिए, किसानों को लौटाया जा रहा है।

संजीव कुमार, तोल प्रभारी, दौरारा किसान सेवा सहकारी समिति।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.