जल्द करें किसानों का बकाया गन्ना भुगतान : उम्मेद
मंडी धनौरा भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष उम्मेद सिंह ने कहा कि वेब शुगर मिल किसानों का भुगतान करें।
मंडी धनौरा : भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष उम्मेद सिंह ने कहा कि वेब शुगर मिल किसानों का बकाया गन्ना भुगतान अतिशीघ्र करे। वहीं सर्वसम्मति के आधार पर गांव देहरा चक निवासी सुभाष चंद्र को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया।
मंडी समिति परिसर में हुई पंचायत में उन्होंने कहा गन्ना मिलों द्वारा बकाया भुगतान नहीं किए जाने के कारण किसानों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द ही गन्ने का भुगतान कराए जाने की मांग की। यहां वक्ताओं ने कहा क्षेत्र में आवारा पशुओं का बोलबाला है जो किसानों की फसलों को नष्ट कर रहे हैं। उन्होंने इस पर लगाम कसे जाने की भी मांग की। साथ ही पंचायत में सर्वसम्मति से गुरुवचन को ब्लॉक महामंत्री, साहब सिंह, रामनाथ सिंह को ब्लॉक उपाध्यक्ष व कांति प्रसाद को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया। संगठन की अगली बैठक 21 अगस्त को मंडी समिति परिसर में होगी।
बाद में पांच सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी विवेक यादव को सौंपा। यहां विजेंद्र शर्मा, शोवीर सिंह, सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद थे।