केंद्र सरकार के अध्यादेश को लेकर किसान संगठन का धरना कल
गजरौला अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समीति के आह्वान पर किसान कल धरना देंगे।
गजरौला : अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समीति के आह्वान पर तीन अध्यादेश व विद्युत संशोधन बिल वापस कराने की मांग को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन 25 सितंबर को धरना देकर हाईवे जाम करेगा।
यह जानकारी राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष चौधरी उपेन्द्र सिंह ने दी। उन्होंने कहा गजरौला में नेशनल हाइवे पर जलालपुर मंदिर के प्रांगण में एकत्र होकर चक्का जाम करेगा। इसे सफल बनाने को कार्यकर्ताओं के संग उन्होंने गांवों में संपर्क किया। यकबगड़ी अटारी मुरीदपुर पूठी, मीरपुर, बल्दाना असगर अली, धनौरी, सदरपुर मुलकटा महम्दी लखमिया, गंगदासपुर, सादपुर आदि गांवो में संपर्क किया। सुबह 11बजे पहुंचने की अपील करते हुए तीनों अध्यादेशों को किसान विरोधी बताया। कहा बिल किसानों को कारपोरेट के शिकंजे में कसने के लिए बनाए गए हैं। इस दौरान जिला अध्यक्ष जोरावर सिंह, खचेडू सिंह यादव, मूलचन्द सिंह, कमलजीत सिंह, चमन सिंह इत्यादि साथ रहे।