Move to Jagran APP

बाढ़ खंड के नाले पर अतिक्रमण से परेशानी

मंडी धनौरा ज्योतिबा फूले विचार मंच के संयोजक राजपाल सैनी ने कहा कि विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों की लापरवाही के चलते बाढ़ खंड के नाले पर अवैध कब्जा होने से जल निकासी प्रभावित हो रही है। इसका निस्तारण नहीं हुआ तो शीघ्र आंदोलन को बाध्य होंगे। मोहल्ला सैनी नगर में एक बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि नगर की जल निकासी का एक मात्र साधन बाढ़ खंड का नाला ही है। इस पर अवैध कब्जा कर रखा है। जिसके चलते यह काफी संकरा हो गया है। इसकी वजह से जल निकासी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि कुछ भूमाफिया अभी भी नाले पर निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से अवैध निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समस्याओं का निस्तारण नहीं करवाया तो आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान धर्मवीर सिंह गजेन्द्र सिंह भरत सिंह राम सिंह प्रकाश सिंह सुरेश चन्द्र शोभा मुन्नी देवी रामजीत सिंह महबूब अहमद आदि उपस्थित रहे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Mar 2019 10:53 PM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2019 10:53 PM (IST)
बाढ़ खंड के नाले पर अतिक्रमण से परेशानी
बाढ़ खंड के नाले पर अतिक्रमण से परेशानी

मंडी धनौरा: विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों की लापरवाही के चलते बाढ़ खंड के नाले पर अवैध कब्जा होने से जल निकासी प्रभावित हो रही है। इसका निस्तारण नहीं हुआ तो नागरिक आंदोलन को बाध्य होंगे।

loksabha election banner

मोहल्ला सैनी नगर में एक बैठक के दौरान ज्योतिबा फूले विचार मंच के संयोजक राजपाल सैनी ने कहा नगर की जल निकासी का एक मात्र साधन बाढ़ खंड का नाला ही है। इस पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। इसके चलते यह काफी संकरा हो गया है। इसकी वजह से जल निकासी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि कुछ भूमाफिया अभी भी नाले पर निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से अवैध निर्माण पर रोक लगाने की मांग की।

चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समस्याओं का निस्तारण नहीं करवाया तो आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान धर्मवीर सिंह, गजेन्द्र सिंह, भरत सिंह, राम सिंह, प्रकाश सिंह, सुरेश चन्द्र, शोभा, मुन्नी देवी, रामजीत सिंह, महबूब अहमद आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.