घर में आग लगने से झुलसी बुजुर्ग महिला, ग्रामीण करते रहे फोन दो घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस... हो गई मौत
एक हृदयविदारक घटना में, एक बुजुर्ग महिला अपने घर में आग लगने से बुरी तरह झुलस गई। ग्रामीणों द्वारा बार-बार फोन करने के बावजूद, एम्बुलेंस दो घंटे तक नह ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, अमरोहा। घर में आग लगने से 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला बुरी तरह झुलस गईं। कपड़े, बिस्तर, चारपाई, बर्तन समेत घर में रखा हुआ सभी सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीण एंबुलेंस से महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजने के लिए एंबुलेंस को फोन करते रहे। परंतु, करीब दो घंटे के विलंब से एंबुलेंस पहुंची। सीएचसी ले जाते हुए महिला की मृत्यु हो गई।
हसनपुर तहसील क्षेत्र के सिरसा कला गांव निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला मनोरमा देवी के पति और बेटे की मृत्यु हो चुकी है। पोते निपांशु और दीपू बहजोई में रहते हैं। बुजुर्ग महिला के लिए अपने घर पर अकेली रहती हैं।
बुधवार दोपहर करीब 11 उनके घर में आग लग गई, जिसमें घरेलू सामान के साथ ही 70 प्रतिशत से अधिक महिला भी झुलस गई। घर से धुआं उठते देखकर पड़ोस के लोग आग बुझाने पहुंचे। लोगों ने महिला के शरीर से आग बुझाई और उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा ले जाते हुए रास्ते में मृत्यु हो गई।
पूर्व प्रधान मनोज त्यागी ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है शार्ट सर्किट अथवा गैस से आग लगने की आशंका है।
उधर, रहरा के चिकित्सा अधीक्षक डा. शशांक चौधरी का कहना है कि एंबुलेंस डिलीवरी के इवेंट पर गई हुई थी, जिसकी वजह से सिरसा कला पहुंचने में कुछ देर हो गई थी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस को काल कर दी गई थी। खबर लिखे जाने तक मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।