Move to Jagran APP

एक नजर

रजबपुर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए काम करें।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 11:32 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 05:07 AM (IST)
एक नजर
एक नजर

एकजुटता पर दिया जोर

loksabha election banner

रजबपुर: भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता जरूरी है। वह सोमवार को कैलसा में भाजयुमो की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कहा युवाओं को संगठित होने की जरूरत है। तभी संगठन को मजबूत बनाया जा सकता है। गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दें। लोगों को संगठन से जोड़ें। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा राजू कालरा, शुभम चौधरी, प्रदीप गुप्ता, अंकुर राणा, हरेंद्र जैल, सुनील प्रजापति, मोहित अग्रवाल, सुधीर चौधरी, दीपक त्यागी, मनोज गुर्जर, पवित्र चौधरी, रक्षित कुमार, दिनेश डावर, संदीप, रोहित सागर, मोनू चौधरी, अरुण त्यागी मौजूद रहे। हादसे में युवक घायल

अमरोहा: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। यह हादसा देहात थाना क्षेत्र में अमरोहा-जोया मार्ग पर स्थित बंबूगढ़ चौराहा पर हुआ। नगर कोतवाली के मुहल्ला काला कुआं निवासी सुंदर रस्तोगी सोमवार दोपहर बाइक पर सवार होकर जोया की तरफ जा रहे थे। बंबूगढ़ चौराहा पर उन्हें सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में सुंदर रस्तोगी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है।

मनोनयन

अमरोहा: राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज दीक्षित की संस्तुति पर प्रदेशाध्यक्ष विकास मिश्रा ने अमरोहा के मुहल्ला कोट निवासी अधिवक्ता मनु शर्मा को युवजन सभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सोमवार को उन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.