Move to Jagran APP

एक नजर अपराध

बाइक सवार दंपती घायल जोया हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 05:55 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 05:55 PM (IST)
एक नजर अपराध
एक नजर अपराध

बाइक सवार दंपती घायल

loksabha election banner

जोया: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जोया निवासी तसव्वुर हुसैन व उनकी पत्नी नूरजहां मंगलवार को बाइक पर सवार होकर पाकबड़ा जा रहे थे। नीलीखेड़ी गांव के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। वाहन चेकिग अभियान चलाया

अमरोहा : ट्रैफिक पुलिस द्वारा मंगलवार को वाहन चेकिग अभियान चलाया गया। यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। टीएसआइ सुरेंद्र अत्री के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस ने नगर के टीपीनगर चौराहे पर वाहन चेकिग अभियान चलाया। बगैर हेलमेट, तीन सवारी व बगैर सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों का चालान किया गया। इसके साथ ही लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी भी दी गई। टीएसआइ ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा। प्रेमी युगल फरार

अमरोहा: परिजनों को चकमा देकर प्रेमी युगल फरार हो गया। स्वजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। उन्हें तलाश कर रहे हैं। यह मामला देहात थाना क्षेत्र में स्थित एक कालोनी का है। यहां रहने वाली युवती का प्रेम प्रसंग नगर कोतवाली के मुहल्ला निवासी युवक से चल रहा था। सोमवार रात को प्रेमी युगल फरार हो गया। मंगलवार सुबह स्वजनों को जानकारी हुई। उन्होंने दोनों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को सूचना नहीं दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.