गंगा की ढांग गिरने से युवक डूबा, कोहराम
रिश्तेदारों संग गंगा नहाने गया युवक मिट्टी की ढांग गिरने के कारण नदी में बह गया। घंटो तलाश करने के बाद भी उसका कुछ अता पता नही लगने से परिवार में कोहराम मचा है। हालांकि देर शाम तक उसकी तलाश जारी थी। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी मौके पर थे। यह मामला थाना के ग्राम देवीपुरा उर्फ मोहसनपुर का है।
मंडी धनौरा : रिश्तेदारों संग गंगा नहाने गया युवक मिट्टी की ढांग गिरने के कारण नदी में बह गया। घंटों तलाश करने के बाद भी उसका कुछ अता पता नही लगने से परिजनों में कोहराम मचा है। देर शाम तक उसकी तलाश जारी थी। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी मौके पर थे।
यह मामला थाना के ग्राम देवीपुरा उर्फ मोहसनपुर का है। यहां पर रघुवीर का परिवार रहता है। उसका पुत्र कपिल अपने बहनोई व अन्य परिजनों संग रविवार की सुबह ग्राम सिपिया के निकट गंगा नदी में नहाने गया था। बाढ़ आने के कारण गंगा नदी क्षेत्र में कटान कर रही है। इस कारण नदी किनारे मिट्टी की ढांग खड़ी हो गई है। घाट किनारे पहुंचकर कपिल ढांग पर बैठकर सुस्ताने लगा व अन्य लोग नहाने की तैयारी में जुट गए।
इस दौरान अचानक गंगा किनारे बनी ढांग भरभराकर गिर पड़ी। कपिल ढांग संग नदी में जा गिरा व बचाने के लिए शोर मचाया। वहीं मौजूद लोग मदद को दौड़ पड़े। मगर तेज बहाव के चलते कपिल पानी में बह गया। इसकी सूचना परिजनों को मिली तो वह ग्रामीणों संग मौके की तरफ दौड़ पड़े। उपजिलाधिकारी संजय बंसल सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। गोताखोरों के सहारे कपिल की तलाश कराई। समाचार लिखे जाने तक कपिल की तलाश जारी थी। तेज बहाव तलाशी अभियान में रोड़ा
मंडी धनौरा: गंगा नदी का तेज बहाव तलाशी अभियान में बाधा उत्पन्न कर रहा है। कपिल के गंगा में बहने के बाद ग्रामीण को गंगा का प्रचंड बहाव भयभीत कर रहा है। पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण गंगा नदी उफान पर है। तलाशी अभियान में गंगा का बहाव परेशानी का सबब बना हुआ है। गंगा नदी में ग्राम देवीपुरा का युवक डूबा है। युवक की तलाश कराई जा रही है। गंगा दी का बहाव तलाशी में अड़चन पैदा कर रहा है।
संजय कुमार बंसल, उपजिलाधिकारी मंडी धनौरा।