सड़क हादसे में डिडौली के युवक की मौत
जागरण संवाददाता जोया हाईवे पर हादसे में डिडौली के युवक की मौत हो गई तथा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों युवक पाकबड़ा से शादी समारोह में शिरकत कर घर लौट रहे थे। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है।
जोया : हाईवे पर हादसे में डिडौली के युवक की मौत हो गई तथा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों युवक पाकबड़ा से शादी समारोह में शिरकत कर घर लौट रहे थे। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव डिडौली निवासी होराम सिंह ऊर्फ विवेक कुमार सैनी अपने दोस्त गांव पूरनपुर निवासी सतवीर सिंह के साथ मंगलवार की शाम पाकबड़ा में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात साढ़े आठ बजे दोनों मोटर साइकिल से लौट रहे थे। ्रवह पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव लोदीपुर से आगे सीएनजी पंप के पास चौधरपुर के समीप पहुंचे तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
जिले की सीमा पर हुए हादसे की सूचना मिलने पर पाकबड़ा व डिडौली पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को पाकबड़ा पुलिस ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान होराम की मौत हो गई। घायल सतवीर सिंह का उपचार चल रहा है। मौत की खबर सुनकर परिजनो में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंच गए। मृतक तीन भाईयों मे सबसे छोटा था। मां क्रांति देवी, पत्नी रजनी देवी व बेटी अनमोल व परी का रो-रो कर बुरा हाल था। शव को रात ही पाकबड़ा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मुरादाबाद भेज दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप