फूड प्वायज¨नग मामले में चार का उपचार जारी
जागरण संवाददाता, जोया: फूड प्वायज¨नग का शिकार हुए परिवार के नौ लोगों में पांच की हालत में सुधार है। जबकि चार का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
जोया : फूड प्वायज¨नग का शिकार हुए परिवार के नौ लोगों में पांच की हालत में सुधार है। जबकि चार का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पांच की हालत ठीक होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
रविवार शाम को डिडौली निवासी जहीर व जुल्फेकार के परिवार के नौ सदस्य फूड प्वायज¨नग का शिकार हो गए थे। सोमवार सुबह उन्हें जोया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर शाम को सभी पीड़ितों को छुट्टी दे दी गई परंतु मंगलवार को फिर से उनकी हालत बिगड़ गई। लिहाजा मंगलवार दोपहर को फिर से सभी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बुधवार सुबह जहीर, परवीन, तौसीफ, शबनूर व सुब्हान की हालत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पांचों पीड़ित घर पहुंच गए। जबकि चार पीड़ित फहीदन, मुनीशा, महक व फात्मा का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। जोया चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुखदेव ¨सह ने बताया कि पांच पीड़ितों की हालत ठीक है तथा उन्हें छुट्टी दे दी गई है। चार को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।