Move to Jagran APP

छह जोन में बांटा जिला, सुरक्षा व्यस्था मजबूत

अमरोहा श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से जिले को छह जोन में बांटा है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 11:16 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 11:16 PM (IST)
छह जोन में बांटा जिला, सुरक्षा व्यस्था मजबूत
छह जोन में बांटा जिला, सुरक्षा व्यस्था मजबूत

अमरोहा: श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से जिले को छह जोन में बांटा गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। मंगलवार शाम को जिलेभर में सघन चेकिग अभियान चलाया गया। वाहनों की सघन तलाशी ली गई। खुद एसपी जिलेभर का भ्रमण करते रहे।

loksabha election banner

बुधवार को होने वाले श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। शासनादेश पर मंगलवार शाम से ही जिले में अलर्ट घोषित कर दिया गया। एसपी डॉ. विपिन ताडा के निर्देशन में सभी थानों की पुलिस ने चेकिग अभियान चलाया। देर रात तक चले इस अभियान से खलबली मची रही। पुलिस ने वाहनों की सघन तलाशी ली। साथ ही जिले की सीमाएं भी सील कर दी गई। दूसरे जिलों से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है।

एसपी ने मंगलवार शाम को जिले में घूम कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके अलावा बुधवार के लिए भी जिले को छह जोन में बांटा गया है। एएसपी अजय प्रताप सिंह के अलावा सभी सीओ को तैनाती दी गई है। बुधवार को भी एसपी सुरक्षा के मद्देनजर भ्रमणशील रहेंगे। एसपी ने निर्देशित किया है कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न बरती जाए। उन्होंने बताया कि जिले को छह जोन में बांट कर चेकिग कराई जा रही है। बुधवार को भी सुरक्षा व्यवस्था चौकस रहेगी। बस अड्डे, रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस तैनात रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.