Move to Jagran APP

प्रदेश में हर क्षेत्र में हो रहा विकास: त्रिपाठी

अमरोहा भारतीय जनता पार्टी के वर्चुअल सम्मेलन में प्रदेश मंत्री त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी ने सेवा कार्यो की सराहना की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 11:11 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jul 2020 06:04 AM (IST)
प्रदेश में हर क्षेत्र में हो रहा विकास: त्रिपाठी
प्रदेश में हर क्षेत्र में हो रहा विकास: त्रिपाठी

अमरोहा : भारतीय जनता पार्टी के वर्चुअल सम्मेलन में प्रदेश मंत्री त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी ने सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की। कहा, कोरोना संक्रमण काल में कार्यकर्ताओं ने लोगों की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन पूरे मनोयोग से किया और संगठन की संरचना को गति दी।

loksabha election banner

वह विधानसभा क्षेत्र अमरोहा के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कहा भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में सड़कों पर उतर कर गरीब व जरूरतमंद लोगों की जो मदद की, वह सराहनीय है। बोले, कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। आज, देश आत्मनिर्भर भारत के रूप में उभर रहा है। विश्व में भारत की अहमियत भी बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि देश में पहले पीपीई किट का निर्माण नहीं किया जाता था, लेकिन आज भारत में चार लाख से अधिक पीपीई किट निर्मित होती हैं। उत्तर प्रदेश में ढाई लाख लीटर से अधिक सैनिटाइजर का उत्पादन हो रहा है। यह उत्पादन अन्य राज्य को भी आयात किया जा रहा है। बोले, भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा जो पैकेज दिया गया है उससे भारत आगे बढ़ रहा है।

श्री त्रिपाठी ने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार कल्याणकारी योजनाओं एंव उपलब्धियों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। कार्यकर्ताओं से प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। कहा कार्यकर्ता जनता के बीच रहे तथा योजनाओं का लाभ दिलाएं। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अशोक गोयल, क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल, पालिकाध्यक्ष शशि जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गोला, जिला उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, राकेश वर्मा, निखिल जैन, रमेश रामहट, चंद्रभान भाटी, प्रेम सिंह सैनी, विजय वीर सिंह, मदन वर्मा, विपिन भारद्वाज, सुखवंत सिंह, धीरज गुप्ता, अवनीश शरण बंसल, रामसिंह सैनी, विरेंद्र सिंह, मोनू यादव ने भाग लिया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ब्रजेश चौधरी ने की। पूर्व विधासभा प्रत्याशी डॉ. केएस सैनी ने आभार जताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.