पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को कम करे सरकार
अमरोहा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केन्द्र व प्रदेश सरकार पर आरक्षण में कटौती करने का आरोप लगाया।
अमरोहा : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केन्द्र व प्रदेश सरकार पर आरक्षण में छेड़छाड़ व पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी का आरोप लगाकर राष्ट्रपति को 11 सूत्रीय संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
आरोप लगाया केंद्र व राज्य की सरकार जनविरोधी कार्य कर रही हैं। प्रदेश में चारों तरफ रोज हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं हो रही है, लेकिन शासन- प्रशासन अंकुश लगाने में विफल है। पेट्रोल डीजल पेट्रोल के दामों में लगातार वृद्धि और आरक्षण में छेड़छाड़ कर रही है। उन्होंने पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को कम करने, आरक्षण में छेड़छाड़ पर रोक लगाने समेत 11 सूत्री मांग कीं।
ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष सत्य पाल तोमर, चन्दसेन खड़गवंशी, अमरपाल खड़गवंशी, नरेन्द्र कुमार राणा, सुरेंद्र, नाजिम, अतीकुर्रहमान आदि मौजूद रहे।