दिल्ली पुलिस ने दुष्कर्म का आरोपित पकड़ा
अमरोहा: शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर ले गई
अमरोहा: शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर ले गई है। इस मामले में शुक्रवार को ही पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया था। दिल्ली पुलिस के छापे से गांव में हड़कंप मचा रहा।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकिया चमन निवासी मोहम्मद फैजान दिल्ली के गुरु तेगबहादुर क्षेत्र में किसी फैक्टरी में नौकरी करता था। जहां पर उसका प्रेम प्रसंग पड़ोस में रहने वाली युवती से हो गया। फैजान ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए परंतु बाद में वह मुकर गया। युवती ने दबाव बनाया तो फैजान दिल्ली से घर भाग आया।
शुक्रवार को युवती ने गुरु तेगबहादुर थाने में उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद एसआई ममता, एएसआई आसेराम ¨सह व सिपाही राजेंद्र यादव ने डिडौली कोतवाली में आमद दर्ज कराई। स्थानीय पुलिस को साथ लेकर गांव ढकिया चमन में दबिश देकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसे दोपहर बाद दिल्ली ले गई है।