कांवड़ यात्रा पर बड़ा फैसला! दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर 1 महीने तक गाड़ियों की रफ्तार पर लगा 'ब्रेक', स्पीड लिमिट तय
अमरोहा में कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर 30 जुलाई से 28 अगस्त तक वाहनों की गति सीमा निर्धारित ...और पढ़ें

कांवड़ यात्रा
HighLights
कार्रवाई के लिए तैनात रहेंगे पुलिस की तीन स्पीड रडार गन
30 जुलाई से 28 अगस्त तक जिले की 56 किमी. दूरी में लागू रहेगा नियम
आसिफ अली, अमरोहा। इस बार जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवडियों की सुरक्षा के लिए पुलिस नई पहल करने जा रही है। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर एक महीना तक सभी वाहनों की गति निर्धारित की जाएगी, ताकि हादसे न हो सकें। गत वर्षों में हुए हादसों के दृष्टिगत इस बार 30 जुलाई से 28 अगस्त तक हाईवे पर वाहनों की गति निर्धारित करने की योजना तैयार की है।
इसमें भारी वाहन 30 किमी प्रतिघंटा तो हल्के वाहन 40 किमी प्रतिघंटा से चलेंगे। इससे अधिक गति से वाहन चलता मिला तो यातायात पुलिस स्पीड रडार गन से उसका चालान करेगी। जिले में यह प्रयोग कांवड़ यात्रा के दौरान पहली बार किया जा रहा है।
जिले में हाईवे पर ब्रजघाट से चौधरपुर तक लगभग 56 किमी का क्षेत्रफल है। कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों के लिए पुलिस हाईवे की एक साइड आरक्षित कर देती है। साथ ही प्रत्येक यू-र्टन और फ्लाईओवर पर पुलिस पिकैट भी तैनात रहती है। उद्देश्य यही रहता है कि कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न हो जाए तथा हादसे न हों।
ऐसा इसलिए क्योंकि एक महीना के भीतर हाईवे पर कई लाख की संख्या में गुजरते हैं। परंतु इस बार जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान न सिर्फ रूट डायवर्जन किया जाएगा बल्कि पूरा एक महीना के लिए हाईवे पर गुजरने वाले वालों की रफ्तार पर भी पुलिस ब्रेक लगाने जा रही है।
एसपी लखन सिंह यादव ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 112 की उपधारा (1) के तहत 30 जुलाई से 28 अगस्त तक हाईवे पर वाहनों की गति निर्धारित करने की योजना तैयार की है। जिसमें भारी वाहन 30 किमी प्रतिघंटा तो हल्के वाहन 40 किमी प्रतिघंटा से चलेंगे।
इससे अधिक गति से वाहन चलता मिला तो यातायात पुलिस स्पीड रडार गन से उसका चालान करेगी। यातायात पुलिस हाईवे पर तीन स्थान पर स्पीड रडार गन लेकर तैनात रहेगी। कांवड़ यात्रा के दौरान जिले में यह प्रयोग पहली बार किया जा रहा है।
कांवड़ यात्रा के दौरान इन तिथि पर रहेगा रूट डायवर्जन
- प्रथम सोमवार 31 जुलाई की रात 8 बजे से 3 अगस्त रात 8 बजे तक।
- दूसरा सोमवार 7 अगस्त की रात 8 बजे से 11 अगस्त रात 8 बजे तक।
- तीसरा सोमवार 14 अगस्त की रात 8 बजे से 17 अगस्त रात 8 बजे तक।
- चौथा सोमवार 20 अगस्त की रात 8 बजे से 24 अगस्त रात 8 बजे तक।
आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। चारों सोमवार के लिए वाहनों का रूट डायवर्जन तो किया ही जाएगा। साथ ही इस बार जिले में हाईवे पर भारी व छोटे वाहनों की गति निर्धारित की जाएगी। 30 जुलाई से 28 अगस्त तक यह लागू रहेगा।
- लखन सिंह यादव, एसपी।
यह भी पढ़ें- अमरोहा में बाढ़ से निपटने का अनोखा प्लान: हापुड़ से किराए पर आएंगी नावें, राशन किट में मिलेंगे ये 26 सामान
