आठ दिसंबर तक लिया जाए राम मंदिर निर्माण का निर्णय
भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कराने का निर्णय
हसनपुर: भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कराने का निर्णय 8 दिसंबर तक लिया जाए। किसानों का पिछले वर्ष का बकाया गन्ना भुगतान ब्याज सहित जल्द दिलाया जाए। मंडी समिति में बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि देश की जनता राम मंदिर निर्माण की आस लंबे समय से देख रही है। आठ दिसंबर तक राम मंदिर निर्माण कराने का निर्णय लिया जाए, अन्यथा 9 दिसंबर को रामलीला मैदान दिल्ली में 20 करोड़ जनता मंदिर निर्माण के संबंध में अपना निर्णय लेगी।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष के गन्ने का बकाया भुगतान ब्याज सहित दिलाया जाए। चालू वर्ष का नियमित भुगतान किया जाए। रहरा गांव में जनता के आवागमन को देखते हुए शुद्व पेयजल हेतु प्याऊ लगवाए जाए। ढक्का जोया मार्ग पर पुलों के ढलानों की मरम्मत की जाए, ताकि किसानों को गन्ना ढोहने में परेशानी न हो। मृत किसानों की विरासत नियमानुसार निर्धारित समय में दर्ज की जाए। किसानों के बकाया विद्युत बिलों का सरचार्ज पूरा माफ किया जाए। नियमित रूप से अपना किसान कैडिट कार्ड का नवीनीकरण कराने वाले किसानों को भी कर्ज माफी का लाभ दिया जाए। बैठक में संभाग संगठन मंत्री सुकर्मपाल ¨सह राणा, ब्लाक अध्यक्ष को¨वद्र ¨सह, महीपाल ¨सह, विजय ¨सह, विशाल शर्मा, रामचंद्र ¨सह, यशवीर ¨सह, आशीष शर्मा, सागर ¨सह, जितेंद्र ¨सह, कावेंद्र ¨सह, सत्यवीर ¨सह, सुरेंद्रपाल ¨सह, विजय ¨सह, सुशील कुमार आदि रहे।