धर्म छुपाकर किया निकाह, पीटकर निकाला
गजरौला : गाजीपुर की एक युवती को प्यार में धोखा मिला। धर्म छुपाकर क्षेत्र के एक युवक ने उससे
गजरौला : गाजीपुर की एक युवती को प्यार में धोखा मिला। धर्म छुपाकर क्षेत्र के एक युवक ने उससे लव मैरिज की। बाद में धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया। अब बेरहमी से पीटकर दो मासूम बच्चियों संग उसे घर से निकाल दिया। आरोप है कि ऐसा बेटे की चाहत पूरी नहीं होने पर किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव कसेरूआ निवासी आयशा परवीन ने बताया वह मूल रूप से जनपद गाजीपुर के गांव मैनपुर की रहने वाली है। उसका नाम लालसा गौड़ है। पांच वर्ष पूर्व गांव कसेरूआ निवासी बब्बू नाम के युवक से वाराणसी में उसकी दोस्ती हुई थी। दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। एक बेटी को जन्म देने के बाद मालूम हुआ की उसका नाम बब्बू उर्फ मुज्जमिल है। वह दूसरे धर्म का है। बब्बू के मामा ने उसका धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराया। इसके बाद आयशा परवीन नाम रख दिया। दूसरी बार भी बेटी को जन्म दिया तो हस्ती खेलती ¨जदगी में पहाड़ टूट गया। बेटा नहीं होने पर शौहर नाराज रहने लगा। इसी को लेकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
पीड़िता का आरोप है कि मारपीट करने के साथ अमानवीय यातनाएं देता है। अब दो मासूम बेटियों संग घर से निकाल दिया है। वह गुरुवार को भी थाने पहुंची थी। पुलिस ने आरोपित पति मुज्जमिल को हिरासत में लेकर उसका चालान कर दिया। इसके बाद भी पीड़िता को घर में रहने नहीं दिया जा रहा है। उसने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामला संज्ञान में है। गुरुवार को उसके पति को मारपीट के आरोप में पकड़ा था। उसका चालान किया गया है। अब फिर से तहरीर मिली है। इसकी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
अशोक कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक, थाना गजरौला।