सर्पदंश से किसान की मौत
अमरोहा : फसल की ¨सचाई करते समय सर्पदंश से किसान की मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव को खेत में पड़ा देखा। क
अमरोहा : फसल की ¨सचाई करते समय सर्पदंश से किसान की मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव को खेत में पड़ा देखा। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव को जल में प्रवाहित कर दिया है।
यह घटना देहात थाना क्षेत्र के गांव सहदौली की है। मूल रूप से इस गांव के रहने वाले संदीप कुमार वर्तमान में नगर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला शास्त्री नगर में रहते हैं। वह गांव में जाकर खेतीबाड़ी भी करते हैं। शनिवार सुबह भी संदीप कुमार फसल की ¨सचाई करने के लिए गांव गए। पांच बजे वह गांव पहुंचे थे तथा बाइक खड़ी कर ट्यूबवेल चलाने खेत पर पहुंच गए। इसी दौरान उन्हें सांप ने डस लिया। मौके पर मौत हो गई।
गांव के लोग उधर से गुजरे तो संदीप कुमार का शव पड़ा देखा। शरीर नीला हो गया था। पैर में सर्पदंश का निशान भी था। सूचना मिलने पर गांव के लोग जमा हो गए। रोते-बिलखते परिजन भीउपहुंच गए। पत्नी मीनाक्षी, बेटे तुषार व बेटी श्रेष्टी का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने दोपहर बाद शव को जल में प्रवाहित कर दिया है।