धनतेरस पर बाजार में बर्तनों की खरीदारी को उमड़े ग्राहक
धनतेरस के दिन सुबह से रात तक बर्तन बाजार गुलजार रहा। बर्तनों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। जिसमें ग्राहकों ने गिलास चम्मच कटोरी चिराग प्लेट लौटा कूकर आदि बर्तनों की जमकर खरीदारी की। जिससे कारोबारियों के चेहरे खिल गए। बर्तन बाजार से लगभग 15 लाख रुपये के कारोबार का अनुमान है।
अमरोहा : धनतेरस के दिन सुबह से रात तक बर्तन बाजार गुलजार रहा। बर्तनों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। जिसमें ग्राहकों ने गिलास, चम्मच, कटोरी, चिराग, प्लेट, लौटा, कूकर आदि बर्तनों की जमकर खरीदारी की। जिससे कारोबारियों के चेहरे खिल गए। बर्तन बाजार से लगभग 15 लाख रुपये के कारोबार का अनुमान है।
पुरानी परंपरा के अनुसार धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। जिसमें घर-घर बर्तन खरीदारी की जाती है। धनतेरस व दीपावली त्योहार को भुनाने के लिए कई दिन पहले से ही दुकानदार सक्रिय हो गए और उन्होंने विभिन्न प्रकार के बर्तनों का स्टाक कर लिया था। लिहाजा शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर सुबह से ही बाजार में ग्रामीण अंचलों एवं स्थानीय ग्राहकों की भीड़ नजर आई। दुकानों से ग्राहकों ने अपनी-अपनी पसंद के बर्तनों की जमकर खरीदारी की। धनतेरस पर अधिकतर स्टील के बर्तनों की मांग थी। जिसमें ग्राहकों ने चम्मच, गिलास, लौटा, प्लेट, चिराग, कटोरी आदि बर्तनों की जमकर खरीदारी की। बर्तन कारोबारी शक्ति एवं शशि के मुताबिक धनतेरस पर ग्राहकों को तांबे-पीतल का लोटा, थाली, गिलास, भगोना आदि बर्तनों की बिक्री हुई है। जिसमें अबकी बार बर्तन बाजार से लगभग 15 लाख रुपये के बर्तन बिक्री का अनुमान है।
धनतेरस पर बाजारों में रही जाम की स्थिति
धनतेरस पर नगर व ग्रामीण अंचलों के लोगों का बाजार में हुजूम उमड़ पड़ा। जिससे पूरे दिन शहर में जाम जैसी स्थिति रही। बाजारों में भी शाम के समय पैदल व्यक्ति का भी निकलना दूभर बना हुआ था। जिसमें जाम से निपटने के लिए जगह-जगह पुलिस बल मुस्तैद रहा। जिसमें पुलिस ने शहर में भारी वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया।