विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नकली कैप्सूल बेचने पर अमरोहा में मेडिकल स्टोर मालिक व निर्माता कंपनी पर शिकंजा, पंजाब तक फैला नेटवर्क

Published: Sun, 19 Apr 2026 08:20 AM (IST)

जांच में मेडिकल स्टोर संचालक, वितरक और निर्माता कंपनी की संलिप्तता पाई गई। विभाग ने 17 लोगों के खिलाफ सीजेएम ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राहुल शर्मा, अमरोहा। गैस, अल्सर जैसी दिक्कत से आराम दिलाने के नाम पर नकली कैप्सूल (डीएच रेब डीएसआर) बेचने के मामले में औषधि नियंत्रण विभाग ने शिकंजा कसा है। जांच में तथाकथित कैप्सूल निर्माता कंपनी, वितरक व मेडिकल स्टोर संचालक की संलिप्तता मिलने पर 17 लोगों के विरुद्ध सीजेएम कोर्ट में शुक्रवार को परिवाद दायर किया गया है। वहीं, मुख्यालय को भी रिपोर्ट भेजी गई है।

नकली कैप्सूल बेचने में मेडिकल स्टोर मालिक व निर्माता कंपनी पर शिकंजा

औषधि निरीक्षक ने 29 जुलाई 2025 को टीम के साथ डिडौली में हनफी मेडिकल स्टोर से कैप्सूल का नमूना भरा था। अमरोहा के मेडिकल स्टोर संचालक के पास मौजूद बिल और बैच नंबर के जरिये जांच मुजफ्फरनगर की वितरक अमन मेडिकल एजेंसी तक पहुंची।

जांच के घेरे में आईं

यहां से सोनीपत के मुख्य वितरक माइमेड हेल्थकेयर व फिर बारकोड के जरिये पंजाब के मोहाली की कैप्सूल निर्माता कंपनी स्टेविल्स फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड जांच के घेरे में आईं।

यह भी पढ़ें- Punjab Weather: पंजाब में गर्मी का 'प्रहार', अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार; जानें अपने शहर का ताजा हाल