कोरोना योद्धा महिला पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित
नारी उत्थान केंद्र टीम की महिला सब इंस्पेक्टर संतोष विश्नोई तथा महिला सिपाही प्रीति डांगरे द्वारा कोरोना महामारी में सराहनीय काम करने पर उन्हें समानित किया।
अमरोहा,जासं : नारी उत्थान केंद्र टीम की महिला सब इंस्पेक्टर संतोष विश्नोई तथा महिला सिपाही प्रीति द्वारा कोरोना महामारी में सराहनीय काम करने पर जैन समाज ने प्रशंसा की। मोहल्ला कोट में पालिकाध्यक्ष शशि जैन समेत समाज के अन्य लोगों ने सम्मान स्वरूप दोनों पुलिस कर्मियों असली कोरोना योद्धा बताते हुए पुष्प वर्षा की। इसके बाद पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष शशि जैन ने कहा कि महिलाएं भी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। चाहे वह समाज सेवा हो या फिर सरकारी सेवा। वह कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। हमें ऐसी महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। दोनों पुलिस कर्मियों ने सभी का आभार व्यक्त किया।