हंगामे के बीच 18.51 लाख में छूटा ठेका
उझारी : नगर पंचायत में सप्ताह में तीन दिन लगने वाले पैंठ बाजार का ठेका शनिवार को 18.51 ल
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Mar 2018 10:46 PM (IST)Updated: Sat, 24 Mar 2018 10:46 PM (IST)
उझारी : नगर पंचायत में सप्ताह में तीन दिन लगने वाले पैंठ बाजार का ठेका शनिवार को 18.51 लाख रुपये में छूटा। नीलामी में अफजाल अहमद, इसरार अली, रफत अली, जुल्फिकार, अशरफ अली आदि ने भाग लिया। बोली के दौरान आपस में काफी नोकझोंक व हंगामा भी हुआ। आखिरी बोली 18.51 लाख पर अफजाल अहमद की रही। इस पर उनके नाम ठेका छूट गया। गत वर्ष में यह ठेका 17.50 लाख में छूटा था। इस मौके पर नवीन कुमार, कृष्ण दत्त शर्मा, यामीन अहमद, जुबैर अली आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें