Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने जयंती पर याद किए नेहरू

जागरण संवाददाता, अमरोहा: जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 10:40 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 10:40 PM (IST)
कांग्रेसियों ने जयंती पर याद किए नेहरू
कांग्रेसियों ने जयंती पर याद किए नेहरू

अमरोहा : जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई। कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर 2019 में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

बुधवार को पालिका स्थित शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर एकत्र हुए कांग्रेसियों ने नेहरू जी का स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा पंडित जी ने देश में उद्योग जगत के लिए काम किया। उन्हें बच्चों से बेहद प्यार था। इसलिए उनकी जंयती बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है। आखिर में कांग्रेसियों ने आगामी चुनाव में राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार बनाने का संकल्प लिया। कहा कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करें।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चौधरी सुखराज ¨सह, शहराध्यक्ष फैज आलम राईनी, पीसीसी सदस्य डॉ.सिराजुद्दीन हाशमी, हाजी खुर्शीद अनवर, चंदन नकवी, परवेज सिद्दीकी, हरि ¨सह मौर्य, यासिर अंसारी, परवेज सिद्दीकी, करिशमा खान, अली हसनैन नकवी, अब्दुल मलिक, मेराजुल जफर, सईद खां, अली इमाम रिजवी, डॉ.मुशर्रफ व शाहिद सैफी मौजूद थे।

उधर, अखिल भारतीय जमीयते अब्बासियाने ¨हद के कार्यालय पर भी बाल दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अब्दुल कयूम अब्बासी ने कहा देश में पंचवर्षीय योजना की शुरूआत पंडित जवाहर लाल नेहरू ने की थी। जावेद अब्बासी, आसिफ अली अब्बासी, रमेश चंद्र गुप्ता, सतीशचंद्र अग्रवाल, महिपाल ¨सह, कामिल अब्बासी, अरशद कादरी, फरदीन अब्बासी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.