कांग्रेसियों ने मनाई प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती
कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जन्म दिवस मनाया। इस मौके पर वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डालते उनके आदर्श अपनाने पर जोर दिया।
गजरौला : कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जन्म दिवस मनाया। इस मौके पर वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डालते उनके आदर्श अपनाने पर जोर दिया।
बुधवार को शुक्ला फार्म पर जुटे कांग्रेसियों ने जयंती पर पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। लोकसभा अध्यक्ष खुश्तर मिर्जा ने कहा प्रथम प्रधानमंत्री बच्चों से बहुत प्यार करते थे। इसलिए उनका जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है। जिला महामंत्री राजीव शुक्ला ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चल कांग्रेस को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर राहुल वर्मा, चंद्रपाल ¨सह, मंसूर सलमानी, वीर ¨सह, कामिल खान, अकरम कुरैशी, जावेद अब्बासी, शहजाद अंसारी आदि मौजूद रहे।