कांग्रेसियों ने सरकार पर लगाया लोकतंत्र की हत्या का आरोप
गजरौला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष ओमकार कटारिया के नेतृत्व में तिगरी धाम पर कार्यक्रम किया गया।
गजरौला : कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष ओमकार कटारिया के नेतृत्व में तिगरी धाम स्थित गंगा घाट पर पहुंचे कांग्रेसियों ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर लोकतंत्र एवं कानून की हत्या का आरोप लगाते हुए प्रतीकात्मक कार्यक्रम किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा प्रदेश में पूरी तरह जंगलराज कायम हो गया है। भाजपा सरकार ने लोकतंत्र एवं कानून की हत्या कर दी है। कहा योगी सरकार में कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं है। यहां तक पुलिसकर्मी, पत्रकार आम जनमानस की खुलेआम हत्या हो रही है। नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
इस दौरान जयपाल सिह, ओमप्रकाश पवार, कांति प्रसाद दिवाकर, नगर अध्यक्ष मंसूर सलमानी, विस क्षेत्र अध्यक्ष राहुल वर्मा, महीपाल सिंह जाटव, नकुल पवार, वसीम वारसी, वासिफ चौधरी, वाहिद अली सैफी आदि मौजूद रहे रहे।