गजरौला में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रावत का स्वागत
औद्योगिक नगरी में हाईवे पर उत्तरराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में जुटने का आहवान किया।
गजरौला, जासं: औद्योगिक नगरी में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
शनिवार की पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे दिल्ली से रामपुर जाते समय गजरौला में हाईवे पर बसंत होटल के सामने कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखराज ¨सह के नेतृत्व में एकत्र कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से गाड़ी से उतरकर हाथ मिलाते हुए लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। अगली बार कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर खाना खाने का भी भरोसा दिलाया। स्वागत के दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी व हरीश रावत के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। स्वागत के दौरान पूर्व तारिक खां, डॉ राजीव शुक्ला, डॉ. साजिद चौधरी, नगराध्यक्ष मंसूर सलमानी, राहुल वर्मा, कामिल खां, जयपाल ¨सह आदि मौजूद रहे।