आसमान में सुबह छाई कोहरे जैसी धुंध
जागरण संवाददाता, अमरोहा : बदलते मौसम के मिजाज ने ठंड का एहसास करा दिया है। शहर वासियों ने सुबह उठकर देखा तो आसमान में कोहरे जैसी धुंध छाई हुई थी। जनपद में ताबातोड़ हुई बारिस के बाद अब अचानक मौसम में परिवर्तन आया है। शहर वासियों को हल्का-हल्का ठंड का एहसास भी करा दिया है। हाफ टी-शर्ट पहने वाले भी अब पूरे कपड़ों पर उतर आए हैं। दोपहर को कुछ मौसम भले ही गरम रहता हो, लेकिन दिन ढलते ही ठंड का एहसास होने लगता है
अमरोहा : बदलते मौसम के मिजाज ने ठंड का एहसास करा दिया है। सुबह आसमान में छाई कोहरे जैसी धुंध कौतूहल की वजह बनी रही।
इस बार जोरदार बारिश के बाद अचानक मौसम ने करवट बदल ली है। गुरुवार को सुबह आसमान में धुंध छा गई। हालांकि जिस हिसाब से धुंध छाई थी वैसी ठंड नहीं थी। इसलिए लोग मौसम के इस रूप को देखकर हैरान हुए। लोगों का मानना है कि इस बार बारिश अधिक होने के कारण ठंड भी जल्दी शुरू हो गई है। इसका असर भी नजर आने लगा है। हॉफ टी-शर्ट पहनने वाले भी अब पूरे कपड़ों पर उतर आए हैं। दोपहर को मौसम भले ही कुछ गरम रहता हो लेकिन दिन ढलते ही ठंड का एहसास होने लगता है। रात को पंखा चलाने की बात तो दूर चादर ओढ़कर सोना पड़ता है। जेएस हिन्दू डिग्री कालेज के भूगोल विभागाध्यक्ष संजय शाही ने बताया कि चार दिन पूर्व जो बारिश हुई थी उसकी नमी ही धुंध के रूप में बदल गई।