Move to Jagran APP

किसानों के हित में काम कर रही है प्रदेश सरकार : चेतन चौहान

हसनपुर के नुमाइश मैदान पर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने किसानों के हित में काम किया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 26 Apr 2018 04:51 PM (IST)Updated: Thu, 26 Apr 2018 06:02 PM (IST)
किसानों के हित में काम कर रही है प्रदेश सरकार : चेतन चौहान
किसानों के हित में काम कर रही है प्रदेश सरकार : चेतन चौहान

अमरोहा (जेएनएन)। कुशनीगर हादसे के कारण अमरोहा में काफी विलबं से पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अमरोहा की जनता ने जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अमरोहा पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने 35 करोड़ की योजनाओं का लोकापर्ण किया।

loksabha election banner

हसनपुर के नुमाइश मैदान पर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। जनसभा में उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पहले ही दिन से किसानों के हित में काम किया। गरीब तïथा किसान के हित में सैकड़ों योजनाएं तैयार हैं। किसानों का न सिर्फ कर्ज माफ किया गया बल्कि गन्ना मिलों में फंसा करोड़ों रुपया का भुगतान भी कराया गया।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को अपराधमुक्त किया गया है। अब यहां के बदमाश या तो जेल में है या अपस्पतल में भर्ती हैं। अधिकांश ने तो शराफत का चोला ओढ़ लिया है। अब प्रदेश में 24 घण्टे बिजली दी जा रही है। बिजलीघरों की क्षमता बड़ाई गई है ताकि किसान व व्यापारी वर्ग के साथ आम जनता को भी बिजली मिले। चेतन चौहान के संबोधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 35 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण किया।

इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ का हसनपुर नुमाइश ग्राउंड में जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने भीड़ का अभिनदंन किया। उन्होंने वहां पर हाथ हिलाकर और हाथ जोड़ कर अभिनदंन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंच पर दीप प्रज्वलित किया। मंच पर मौजूद मंत्री व विधायकों ने वहां पर मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने गदा उठा कर अभिनदंन किया। विधायक महेंद्र खडग़वंशी ने संबोधन शुरू किया। आज मुख्यमंत्री रात्रि प्रवास और जिले के भ्रमण कार्यक्रम के तहत यहां पर आए हैं। मुख्यमंत्री मुरादाबाद की मूंढापांडे हवाई पट्टी से हेलीकॉप्टर से अमरोहा के हसनपुर पहुंचे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.