किसानों ने सीएम व डिप्टी सीएम के पोस्टर फाड़े
भारतीय जनता पार्टी का किसानों द्वारा विरोध किए जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। पहले तो किसानों ने भाजपा विरोधी बोर्ड ग्रामों में गाड़े तो अब किसानों ने विधायक द्वारा लगाए गए बस स्टाप स्टेण्ड पर लगे प्रदेश के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री के पोस्टरों को फाड़ दिया व सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। जबकि पुलिस हाथ पर हाथ रखे तमाशा देख रही है। दिल्ली बोर्डर पर किसानों पर लाठी चार्ज किए जाने से नाराज किसान भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।
मंडी धनौरा: किसानों द्वारा भारतीय जनता पार्टी का विरोध कराने का मामला तूल पकड़ रहा है। पहले तो किसानों ने भाजपा विरोधी बोर्ड ग्रामों में लगाए तो अब किसानों ने विधायक द्वारा लगाए गए प्रदेश के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री के पोस्टरों को फाड़ दिया व सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया।
दिल्ली बॉर्डर पर किसानों पर लाठी चार्ज से नाराज किसान भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। पहले किसानों ने ग्राम रसूलपुर माफी, छज्जुपुरा माफी, बाखरपुर माफी, अम्हेड़ा, जोगीपुरा आदि ग्रामों में भाजपा विरोधी बोर्ड लगाकर हंगामा किया। वहीं अब सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने का कार्य भी शुरू कर दिया है। किसानों ने सोमवार की रात ग्राम टोनिया के समक्ष विधायक द्वारा लगवाए गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पोस्टर को फाड़ दिया। साथ ही यात्री शेड को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया।
थाना पुलिस इन सब से अंजान बनी हुई है। हालांकि इस संबंध में किसी के विरुद्ध कोई कार्रवाई पुलिस द्वारा नहीं की गई है। पुलिस ऐसी किसी घटना की जानकारी से ही इंकार कर रही है।