Move to Jagran APP

अमरोहा में ही उड़ रही स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां

अमरोहा : सरकार के स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का मखौल नगर के मुख्य टीपी नगर चौराहे पर देखने

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Dec 2017 11:18 PM (IST)Updated: Thu, 07 Dec 2017 11:18 PM (IST)
अमरोहा में ही उड़ रही स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां
अमरोहा में ही उड़ रही स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां

अमरोहा : सरकार के स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का मखौल नगर के मुख्य टीपी नगर चौराहे पर देखने को मिल जायेगा। अमरोहा शहर में एंट्री करते ही गंदगी आपका स्वागत करेगी। यहां लगने वाले कूड़े के ढेर को जनता ने कई बार हटवाने की मांग की मगर समस्या का समाधान नहीं हो सका।

loksabha election banner

शहर के मुख्य बिजनौर मार्ग स्थित टीपी नगर चौराहे के समीप नगर पालिका के सफाई कर्मियों द्वारा कूड़ा डाला जाता है। जबकि शहर का यह मुख्य चौराहा होने के साथ-साथ सबसे व्यस्त मार्ग भी है। यहां से टीपी नगर पुलिस चौकी की दूरी महज 100 मीटर है।

गंदगी की वजह से यहां रास्ता संकरा हो जाता है। इससे रोज जाम की स्थिति बनी रहती है। गंदगी की वजह से यहां से गुजरने वाली सवारियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। यहां पर कई लोग फिसलकर गिरने से चोटिल हो चुके हैं। लोगों कई बार शिकायत कर यहां से ठेक हटवाने की मांग भी कर चुके हैं परन्तु जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उदासीनता और लापरवाही के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ रही हैं। इसी प्रकार की समस्या नगर के हर वार्डो में है। कई वार्ड में नाली की सफाई नहीं होने से मच्छर से लोग परेशान हैं, तो कहीं कचरे का ढेर लगा है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। लोगों के बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी है। अब निकाय चुनाव के बाद शहर का निजाम बदलने से लोगों की उम्मीद जगी है कि शायद यहां लगने वाला कूड़े का ढेर शहर से कहीं दूर लगाया जाए।

टीपी नगर चौराहे के पास बिजनौर रोड पर लगने वाला कूड़े का ढेर वास्तव में शहर की स्वच्छता अभियान के लिए कलंक बना हुआ है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद सबसे पहले इसे यहां से हटाकर कहीं अन्य शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद मेरा प्रयास होगा कि नगर पालिका क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण संयत्र स्थापित कराया जाए जिससे गंदगी से हमेशा के लिए निजात मिल सके।

शशि जैन, नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.