सीमेंट के कट्टे से मिले नीलगाय के अवशेष
सड़क किनारे दौड़ लगा रहे युवकों को कुत्तों द्वारा खींचे जा रहे सीमेंट के कट्टे में गौ-वंशीय पशुओं के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस ने कट्टे को कब्जे में लेकर जांच कराई। पशुपालन विभाग नील गाय के अवशेष होने का दावा कर रहा है। इस संबंध में वन विभाग ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
बछरायूं : सड़क किनारे दौड़ लगा रहे युवकों ने कुत्तों द्वारा खींचे जा रहे सीमेंट के कट्टे को देखा तो उसमें गो-वंशीय पशुओं के अवशेष मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कट्टे को कब्जे में लेकर जांच कराई। इस संबंध में वन विभाग ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
यह मामला शहर के हफीजपुरा मार्ग का है। यहां पर रोजाना तड़के में शहर के कुछ युवक दौड़ लगाने जाते हैं। शनिवार को भी युवक रोज की भांति दौड़ लगा रहे थे। इस दौरान उन्हें कुछ आवारा कुत्ते एक सीमेंट के कट्टे को खेत से सड़क की तरफ खींचते दिखे। उसमें से पशु के अवशेष कट्टे से निकल सड़क पर गिर पड़े। यह देखकर युवकों को माथा ठनका। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कट्टे को कब्जे में कर थाने ले आई। अवशेष की जांच के लिए पुलिस ने पशुपालन विभाग की टीम को भी थाने बुला लिया। जांचोपरांत अवशेष नील गाय के पाए गए। इस पर वन विभाग को सूचना दी गई।
थाने पहुंचे वन दरोगा राकेश कुमार ने वन्य जीव संरक्षण के तहत अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं गो-वंशीय पशुओं के अवशेष होने की सूचना पाकर भाजपाई व ¨हदू संगठनों के लोगों का जमाबड़ा थाने पर लग गया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि अवशेष नील गाय के हैं। इस संबंध में वन विभाग की तरफ से थाने में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाने पहुंचने वाले भाजपाइयों में अशोक शर्मा, अरुण रस्तोगी, अनुज त्रिवेदी आदि थे। कही घरों में तो नहीं हो रहा अवैध कटान
बछरायूं: अवैध कटान के लिए कस्बा बदनाम है। भाजपा सरकार आने के बाद यहां अवैध रूप से हो रहे कटान पर नकेल कसी गई। पालिका क्षेत्र में प्रदूषण बोर्ड ने स्लाटर हाऊस भी बंद करा दिया। इस सबके बावजूद शहर में पशुओं का अवैध कटान नहीं रुका। कुछ दिनों पूर्व थाना पुलिस ने कस्बे में कार्रवाई कर कुछ घरों से अवैध रूप से हो रहे कटान को पकड़ा था। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई भी की गई थी। कुछ दिनों तक मामला शांत रहा मगर अब एक बार फिर नील गाय के अवशेष मिलने की घटना ने अवैध कटान घरों में किए जाने की संभावना को बल दे दिया है। प्रदेश सरकार ने अवैध कटान बंद करा रखा है मगर कस्बे में कुछ लोग नियम कानून को धता बता कर अवैध कटान कर रहे हैं। पुलिस ने इस पर लगाम नहीं कसी तो इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी।
शरद गर्ग, जिला मंत्री भाजपा।