Move to Jagran APP

सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी को 20,503 मतों से हराकर जीते थे चेतन

अमरोहा वर्ष 2017 में नौगावां सादात विधानसभा सीट पर चौदह प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई थी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 07:46 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 07:46 PM (IST)
सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी को 20,503 मतों से हराकर जीते थे चेतन
सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी को 20,503 मतों से हराकर जीते थे चेतन

अमरोहा : वर्ष 2017 में नौगावां सादात विधानसभा सीट पर चौदह प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। इसमें भाजपा प्रत्याशी चेतन चौहान ने समाजवादी व कांग्रेस गठबंधन उम्मीदवार मौलाना जावेद आब्दी को 20,503 वोटों से पराजित कर विधायक की कुर्सी कब्जाई थी। इसके बाद वह पार्टी में अपनी मजबूत पकड़ के कारण प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बन गए। उनके निधन से यह सीट खाली हो गई।

loksabha election banner

नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र जनपद की चार तहसीलों में फैला है। इसमें अमरोहा, नौगावां सादात, मंडी धनौरा व हसनपुर तहसील शामिल है। सबसे बड़ा क्षेत्र होने की वजह से इस सीट पर पार्टी प्रत्याशियों के बीच रोचक मुकाबला रहता है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में दिलचस्प नजारा देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व सांसद चेतन चौहान पर भरोसा जताते हुए पार्टी उम्मीदवार बनाया। पार्टी के भरोसे पर वह खरे उतरे थे। उन्होंने सबसे ज्यादा 96,703 मत हासिल किए और सपा-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार को 20,503 वोटों से हराकर विजेता बने। सपा प्रत्याशी को 75,200 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा था। रालोद प्रत्याशी अशफाक अली खां ने 14,563 व बसपा प्रत्याशी जयदेव सिंह ने 39,970 वोट हासिल किए थे।

इसके अलावा चुनाव लड़े इमामुल्ला को 578, उमेश को 128, कृष्णपाल को 125, पवन कुमार को 261, सुरेंद्र को 322, सोरन सिंह को 1524, अमोद कुमार को 494, चरन सिंह को 583, ब्रह्म सिंह को 856 मत मिले थे। इन सबकी जमानत जब्त हो गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.