मुलायम ¨सह यादव का जन्मदिन मनाया
अमरोहा : समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम ¨सह के 79वें जन्मदिन पर सपाइयों ने
अमरोहा : समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम ¨सह के 79वें जन्मदिन पर सपाइयों ने केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी और उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। साथ ही उनकी दीर्घायु की कामना की।
मुलायम ¨सह यादव के जन्मदिन पर पूर्व केबिनेट मंत्री एवं विधायक महबूब अली ने अपने आवास पर गोष्ठी की। कहा नेताजी गरीबों और किसानों के मसीहा हैं। भाजपा से तंग देश की जनता उन्हें प्रधानमंत्री बनाने के लिए बेताब है। यहां एमएलसी परवेज अली, मरगूब सिद्दीकी, जाहिद अंसारी, कमर नकवी, शुजाउल हसन, मोनू खान, सादिक पहलवान, मास्टर सत्तार, नगराध्यक्ष डॉ. आफताब सैफी, फैसल जफर, निर्मोज यादव, अतीक अहमद, असलम खां, इकरार अंसारी, मुख्तार नकवी आदि मौजूद रहे।
उधर मंडी रोड स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर भी सपाइयों ने नेताजी का जन्मदिन मनाते हुए दीर्घायु की कामना की। जिलाध्यक्ष सुखवीर यादव ने कहा कि सपाइयों का उद्देश्य उन्हें प्रधानमंत्री बनाना है। इस मौके पर महेश यादव, तरुण वर्मा, मोहम्मद आदिल, रोहित चौधरी, अंकुश यादव, सुहैल अंसारी, विजय गुर्जर, मुमताज खां मौजूद थे।
गजरौला जासं : समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम ¨सह यादव बुधवार को 79 साल के हो गए। औद्योगिक नगरी में सपा नेता राहुल कौशिक के आवास पर उनका जन्म दिन कार्यकर्ताओं ने धूमधाम के साथ मनाया।
बुधवार को बस्ती स्थित राहुल कौशिक के आवास पर एकत्र कार्यकर्ताओं ने नेताजी मुलायम ¨सह यादव के जन्म दिन पर खुशी का इजहार करते हुए उनके स्वस्थ रहने और दीर्घायु की कामना की। सपा नेता राहुल कौशिक ने इस दौरान मुलायम ¨सह यादव द्वारा सूबे के मुख्यमंत्री और केंद्र में रक्षा मंत्री रहते रहते हुए किए गए कार्यो पर प्रकाश डाला। कहा कि मुलायम ¨सह समाजवाद की सोच पर कायम रहकर ही गरीबों, किसानों व मजदूरों और पिछड़ों के हित की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार भी किया।
यहां पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र यादव, चौधरी राजेंद्र ¨सह, विपिन कौशिक, सचिन यादव, अशोक दिले, जितांबर यादव, कामिल, नौशाद इत्यादि आदि मौजूद रहे।
हसनपुर: नगर में रहरा बस स्टैंड पर सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में सपा संरक्षक मुलायम ¨सह यादव का 79 वां जन्म दिन एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया गया। उनकी दीर्घायु की कामना की। वरिष्ठ सपा नेता हेमराज गुर्जर ने कहा कि मुलायम ¨सह यादव ने हमेशा गरीबों, किसानों व छात्रों के लिए संघर्ष किया है। छात्र नेता अर¨वद कसाना, ओमदत्त गुर्जर, देवराज नागर, यासीन अहमद, फैसल अल्वी, प्रदीप कुमार, जयपाल ¨सह आदि मौजूद रहे। उधर ग्राम शाहपुर कला में लोहिया वाहनी के पूर्व जिलाध्यक्ष भगवान सहाय खडगवंशी के आवास पर भी कार्यकर्ताओं ने मुलायम का जन्म दिन धूमधाम से मनाया। यहां फुरकान, भोजराम, ज्ञान प्रकाश, जहीर अहमद, जगदीश ¨सह आदि मौजूद रहे।