Move to Jagran APP

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म दिन मनाया

नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में स्व. गांधी के योगदान को याद किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Aug 2018 10:45 PM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 10:45 PM (IST)
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म दिन मनाया
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म दिन मनाया

गजरौला : नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर गोष्ठी में उनके योगदान को याद करते हुए पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

loksabha election banner

सोमवार को मोहल्ला शुक्लपुरी में डॉ. राजीव शुक्ला ने कहा राजीव गांधी सूचना क्रांति और संचार क्रांति के अग्रदूत थे। उनमें देश की सेवा का जज्बा था। नगर अध्यक्ष मंसूर सलमानी ने कहा कि राजीव गांधी पर हमला उनकी विचारधारा पर था। ऐसे नेता को कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश को उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। जिला उपाध्यक्ष साजिद चौधरी, अनिल कुमार, आसिफ अली, संदीप दिवाकर आदि मौजूद रहे।

पूर्व पीएम राजीव के जन्मदिन पर बांटे फल

मंडी धनौरा : नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म दिवस कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने सरकारी अस्पताल में मरीजों का फलों का वितरण किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी देश के सर्वश्रेष्ठ नेताओं में से एक थे। उन्होंने मुल्क को विकास के पथ पर अग्रसर किया। इस मौके पर उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने सरकारी अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फलों का वितरण कर खुशियां मनाईं। नगर अध्यक्ष कल्लू कादरी, राजेन्द्र त्यागी, डा. एमपी शर्मा, इंद्रपाल ¨सह, सरदार जीवन ¨सह, खुर्शीद, नफीस, अब्बासी, नदीम, इरफान आदि मौजूद थे।

जयंती पर राजीव गांधी को किया याद

हसनपुर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतरत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्म दिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के शोक के चलते सादगी के साथ मनाया। नगर अध्यक्ष विनोद कुमार सक्सेना के आवास पर एकत्र कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्र्पाचन कर उन्हें याद किया। पूर्व जिलाध्यक्ष तारिक मुहम्मद खां ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर सात दिवसीय राष्ट्रीय शोक होने के कारण राजीव गांधी का जन्म दिन सादगी के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने राजीव गांधी द्वारा लाई गई कम्प्यूटर क्रांति पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। इस मौके पर नगर अध्यक्ष विनोद सक्सेना, महामंत्री विश्वास देव त्यागी, जयपाल ¨सह, नुसरत खां, ताहिर वसीम, मुशाहिद खां, पवन अग्रवाल, असलम सलमानी, मकसूद खां, भरत लाल प्रजापति, मुरारी लाल, अशोक त्यागी, अंसार अहमद, विजय ¨सह, नवाब अली खां, पीतम ¨सह महाराज, बालेराम त्यागी, अफसर खां आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.