ओसिता जगदेपुर प्रकरण में सात पर रिपोर्ट
गजरौला गांव ओसिता जगदेपुर में हुए विवाद में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित पुलिस पकड़ से दूर हैं।
गजरौला : गांव ओसिता जगदेपुर में हुए विवाद में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित पुलिस पकड़ से दूर हैं।
गुरुवार की रात गांव में गाली-गलौच को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया था। दोनों पक्षों के मध्य पथराव, लाठी-डंडे व धारदार हथियार चलने से गांव में खलबली मच गई। वहीं एक महिला समेत दोनों पक्षों के 13 लोगों को खुली चोट आई थीं। अधिकांश के सिर से खून बह रहा था। 100 डायल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद ही दोनों पक्ष शांत हुए थे। बाद में थाने पहुंचे एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर लाठी-डंडों व हथियारों से लैंस होकर चढ़ाई कर कई लोगों को पीटकर घायल करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इस प्रकरण में पुलिस ने संदीप की तहरीर पर सुखदेव पुत्र खानचंद्र, खानचंद्र पुत्र खुबिया, भीमसैन पुत्र कैलाश, चंद्रपाल पुत्र खानचंद्र, देवेंद्र पुत्र नरपत, धीरज पुत्र भगवत, राजीव पुत्र खानचंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपित लोग पुलिस पकड़ से दूर हैं। वहीं गंभीर चोटों के आधार पर सीएचसी के कर्मियों ने तीन घायलों को रेफर कर दिया था। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि इन पक्षों के बीच विवाद की वजह की जांच की जा रही है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर शराब पीकर गालियां देने और विरोध करने पर पीटने का आरोप लगा रहे थे।