हाईवे पर ट्रक से टकराई बस, एक की मौत छह घायल
जागरण संवाददाता, रजबपुर: हाईवे पर ओवरटेक करने के चक्कर में प्राइवेट बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में सात सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। एक घायल ने उपचार को ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृतक रामपुर का रहने वाले थे। अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घायलों व मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।
रजबपुर : हाईवे पर ओवरटेक करने के चक्कर में प्राइवेट बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में सात सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। एक घायल ने उपचार को ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृतक रामपुर के निवासी थे। अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घायलों व मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
यह हादसा शुक्रवार सुबह हाईवे पर थाना क्षेत्र में अतरासी चौकी के पास हुआ। दिल्ली से रामपुर चलने वाली प्राइवेट बस शुक्रवार सुबह सवारियां भर कर रामपुर जा रही थी। अतरासी चौकी के पास बस चालक ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। बस की गति काफी तेज थी लिहाजा ओवरटेक करते समय दूसरी तरफ चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई जबकि बस में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में सात लोग घायल हुए हैं।
मौके पर फौरन ही स्थानीय लोग व पुलिस पहुंच गई। बस से घायलों को बाहर निकाला। घायलों में शुऐब अली, रईस अहमद, राशिद, मोहम्मद रईस निवासी शाहबाद, रामपुर, इमरान, हाशिम, रिफाकत निवासी थाना सिरौली जनपद रामपुर घायल हो गए। घायलों को जोया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल शुऐब ने मुरादाबाद ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतक व घायलों के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।