एससी एसटी एक्ट एवं आरक्षण का विरोध करेगी ब्राह्मण सभा
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा एससी एसटी एक्ट एवं आरक्षण का पुरजोर विरोध करेगी। यदि सरकार ने ब्राह्मण समाज का उत्पीड़न किया और सहयोग नहीं किया तो राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जाएगा। यह बात महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित वीडी शर्मा ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी की सभा में कही।
गजरौला : अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा एससी एसटी एक्ट एवं आरक्षण का पुरजोर विरोध करेगी। यदि सरकार ने उत्पीड़न किया और सहयोग नहीं किया तो ब्राह्मण 2019 में राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे। यह बात महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित वीडी शर्मा ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कही।
शनिवार को शुक्ला फार्म हाउस पर ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी सभा का आयोजन हुआ। सभा का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेशाध्यक्ष पंडित त्रिभुवन शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गाय, गंगा एवं ब्राह्मण एकता पर बल देते हुए कहा कि आज हम सभी खतरे में है। इसलिए समाज हित में अपना जीवन लगा दें। साथ ही उन्होंने एससी एसटी एक्ट एवं आरक्षण के विरोधस्वरूप कहा कि ब्राह्मण इसका विरोध करेंगे। यदि सरकार ने समाज का उत्पीड़न किया तो ब्राह्मण राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे। प्रदेशाध्यक्ष ने सरकार से एससी एसटी एक्ट को खत्म कर आरक्षण आर्थिक आधार पर देने की मांग की। इस दौरान नवनिवार्चित पदाधिकारियों को शपथ भी ग्रहण कराई गई।
यहां संरक्षक पंडित जेएम शुक्ला, प्रदेश महामंत्री आचार्य राजेश शर्मा, मंडलाध्यक्ष हरिदत्त शास्त्री, जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव शुक्ला, राष्ट्रीय महामंत्री शिवमोहन भारद्वाज, सुधीर कांत शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रमोद, केसी गौड, शिव लाल, विक्रम दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।