Move to Jagran APP

जिले के बार्डर सील, हुई सघन चेकिग

अमरोहा रविवार को जिलेभर में सघन चेकिग अभियान चलाया गया। आइजी के आदेश पर अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 11:59 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 11:59 PM (IST)
जिले के बार्डर सील, हुई सघन चेकिग
जिले के बार्डर सील, हुई सघन चेकिग

अमरोहा: रविवार को जिलेभर में सघन चेकिग अभियान चलाया गया। आइजी के आदेश पर चले इस अभियान में जिले की सीमाएं सील कर दी गई थीं। प्रत्येक वाहन की सघन चेकिग की गई। संदिग्धों पर नजर रखी गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा अभियान की मॉनिटरिग करते रहे।

loksabha election banner

रक्षाबंधन व अयोध्या में भूमि पूजन को लेकर सुरक्षा एजेंसिया भी सतर्क हैं। प्रदेश में पूरी चौकसी बरती जा रही है। इस क्रम में रविवार को आइजी रमित शर्मा के आदेश पर जिलेभर में सघन चेकिग अभियान चलाया गया। सुबह से ही एसपी डॉ. विपिन ताडा के निर्देशन में जिले की सीमाएं सील कर दी गईं। प्रत्येक थाने की पुलिस सघन चेकिग कर रही थी। प्रत्येक वाहन की तलाशी ली गई तथा संदिग्धों से पूछताछ की गई। जिलेभर में 33 स्थानों पर नाकाबंदी कर चेकिग की गई। इस अभियान से खलबली मची रही।

नौगावां सादात में बीलना पुल पर सीमा सील रही तो देहात थाना क्षेत्र में कांठ रोड व पाकबड़ा रोड पर वाहनों की चेकिग हुई। डिडौली क्षेत्र में चौधरपुर, खैया माफी व कपासी में चेकिग की गई। मंडी धनौरा पुलिस ने बिजनौर जनपद की सीमा पर चेकिग की। जबकि हसनपुर व सैदनगली पुलिस ने भी जिले की सीमा पर सघन अभियान चलाया। वहीं गजरौला पुलिस ने ब्रजघाट पर वाहनों की चेकिग की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.